देवविमान का पुष्पवर्षा से स्वागत
अग्रसेनमहाराज की जयंती पर समाज ने गुरुवार को शोभायात्रा निकाली।
दोपहर बाद चैनरायजी का कटला के चारभुजा मंदिर से रवाना हुई शोभायात्रा चौमुखा बाजार, इंद्रा मार्केट, कोटा रोड, सूर्यमल्ल मिश्रण चौराहा, लंकागेट होती हुई सिलोर रोड के अग्रसेन सेवा सदन पहुंची। यहां सभा हुई।
देई.अग्रवालसमाज ने शोभायात्रा निकाली जो बांसी रोड की धर्मशाला से शुरू होकर वापस पहुंची। दोपहर को धर्मशाला में प्रतियोगिताएं हुई। शाम को सामूहिक भोज और प्रश्नोत्तरी हुई।
इंद्रगढ़.शहरमें अग्रसेन महाराज की जयंती धूमधाम से मनाई। मुख्य बाजार से होते हुए श्रीराम चौराहे, बस स्टैंड पर शोभायात्रा निकाली गई, जो अग्रवाल भवन पहुंचकर संपन्न हुई।
करवर.अग्रवालसमाज की शोभायात्रा जैन मंदिर पहुंची। दोपहर में महाराज के चित्र को विमान में रखकर शोभायात्रा निकाली गई। शाम को सामूहिक भोज हुआ।
देई। अग्रवाल समाज द्वारा निकाली अग्रसेन महाराज की शोभायात्रा में शामिल समाजबंधु।
सुमेरगंजमंडी। बाजार से होकर निकलती महाराज की शोभायात्रा।
नैनवां। अग्रवाल समाज की ओर से महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा निकालते समाजबंधु।
बूंदी। अग्रसेन जयंती के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल अग्रवाल समाजबंधु।