टेंट लगाकर देखे मरीज
अस्पताल में डॉक्टरों के 20 पद खाली, कैसे मिले माकूल इलाज
पीएमओको धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को भी जिला अस्पताल के डॉक्टरों का विराेध-प्रदर्शन जारी रहा। डॉक्टर आउटडोर कक्ष में नहीं बैठे। उन्होंने फिजियोथैरेपी भवन के सामने टेंट लगाकर मरीज देखे।
चार दिन पहले पांच-छह भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ पीएमओ डॉ. गजानंद वर्मा ने उन्हें धमकाने एपीओ करा देने की धौंस देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद कार्रवाई की मांग को लेकर डॉक्टर रोजाना हाथ में काली पट्टी बांधकर काम कर रहे थे। यह विरोध प्रदर्शन रविवार को और तेज हो गया। सुबह 9 बजे डॉक्टर आए और रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज कर अधिकांश डॉक्टर फिजियोथैरेपी भवन के सामने लगे टेंट के नीचे इकट्ठा हुए। यहां सभी ने आउटडोर के मरीज देखे। कई मरीज नई जगह को देखकर भ्रमित भी हुए। कार्यवाहक पीएमओ डॉ. नवनीत विजयवर्गीय ने बताया कि आउटडोर के डॉक्टरों ने ही बाहर मरीजों को देखा। अन्य डॉक्टर रूटीन में काम में लगे रहेे। शेषपेज-18 पर
बूंदी। जिला अस्पताल परिसर में रविवार को खुले में टेंट लगाकर मरीजों को देखते डॉक्टर।