बाइक मारुित वैन में भिड़ंत, 3 जने घायल
दबलाना| रानीपुरामार्ग पर आकोल्या के पास बाइक वैन भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक चालक सवार दो जने घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बाल गांव निवासी बनवारी (20) पुत्र दुर्गालाल बैरवा दबलाना से रेण निवासी जशोदा बाई (30) उसके पुत्र नरेंद्र (10) को बाइक से रेण ले जा रहा था। आकोल्या के पास रानीपुरा की ओर से तेज गति से रही वैन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक सवार घायल हो गए। तथा बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को स्थानीय पीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद बूंदी रैफर कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक वैन को कब्जे में कर कार्रवाई की।