नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक
बूंदी. सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी जन अधिकार अभियान के तहत मीरागेट सर्किल, महावीर कॉलोनी, ब्रह्मपुरी मुसाफिरखाने के यहां कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। जिला सचिव मुन्ना ने बताया कि 15 सितंबर से शुरू हुआ अभियान 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें नुक्कड़ नाटक, जनसभाओं के माध्यम से एफडीआई, निजीकरण, सरकार की गलत नीतियों के बारे में लोगों को जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष मोइनुद्दीन सागर, विधानसभा उपाध्यक्ष तौसिफ अगवाल सहित कई कार्यकर्ता लोग मौजूद थे।
बूंदी। मीरागेट पर नुक्कड़ नाटक का मंचन करते एसडीपीआई के कार्यकर्ता।