पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसआई पर अभद्रता का आरोप बूंदी.केपाटन तहसील के जयस्थल गांव निवासी रामदेव मेघवाल ने गेंडाैली थाने

एसआई पर अभद्रता का आरोप बूंदी.केपाटन तहसील के जयस्थल गांव निवासी रामदेव मेघवाल ने गेंडाैली थाने के एसआई को हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लिखा कि...

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसआई पर अभद्रता का आरोप बूंदी.केपाटन तहसील के जयस्थल गांव निवासी रामदेव मेघवाल ने गेंडाैली थाने के एसआई को हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लिखा कि प|ी जब सरपंच द्वारा की गई अभद्रता, गाली-गलौच की रिपोर्ट गेंडौली थाने में दर्ज कराने गई तो वहां एसआई ने रिपोर्ट ले ली, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया। यहां तक कि प|ी से अभद्रता करते हुए उसे डराया धमकाया। इसके बाद कोर्ट में इस्तगासा दायर किया तब जाकर गेंडौली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

विधिकसेवा दिवस पर हुई प्रतियोगिता

हिंडौली.राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिक्करण के निर्देश पर विधिक चेतना अभियान के क्रम में सेामवार को सीनियर सेकंडरी स्कूल में ब्लॉक स्तरीय पोस्टर, पेंटिंग, वाद-विवाद एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन सिविल न्यायाधीश दीपेंद्र माथुर के पर्यवेक्षण में किया। साथ ही स्कूल स्तर पर प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतियोगियों की ब्लाॅक स्तरीय इंटर स्कूल प्रतियोगिताएं भी हुई। ब्लॉक स्तर पर विजेता प्रतियोगिताओं की जिला स्तरीय प्रतियोगिता 8 अक्टूबर को गर्ल्स स्कूल बूंदी में होगी।

कर्मचारीमहासंघ ने की निंदा

हिंडौली.राजस्थान राज्य कर्मचारी महासंघ के बूंदी नगर मंत्री और नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष को बूंदी पीएमओ द्वारा प्रताडि़त करने की महासंघ की उपशाखा ने निंदा की है। वहीं सीएम के नाम ज्ञापन एसडीएम को देकर पीएमओ को हटाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि नहीं हटाया तो आंदोलन करना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों मे उपशाखा अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, मंत्री रतन गौड़, रामचरण, बाबूलाल यादव, भगवान सेानी, गिरिराज शर्मा, मनोज जैन शामिल थे।

गैरहाजिरकर्मचारियों को दिया जाएगा नाेटिस

झालीजीका बराना. पीएचसी पर सोमवार को महिला बाल विकास विभाग में कार्यरत कर्मचारियों की सेक्टर बैठक ब्लॉक कार्यक्रम मैनेजर नितिन गौड़ की अध्यक्षता में हुई। इसमें क्षेत्र से आई कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी को नियमित रिपोर्ट तैयार करवाना, टीकाकरण, मौसमी बीमारियांे पर अंकुश सहित अनेक जानकारियां दी गई। बैठक में सूचना के बाद भी नहीं आई कर्मचारियों को नोटिस दिया जाएगा। बैठक में डॉ. योगेश श्रीवास्तव,आशा सुपरवाइजर बनवारीलाल मीणा, महिला सुपरवाइजर कौशल्या बाई आदि मौजूद थे।,

प्रताड