पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नारे लिखी तख्तियांे से दिया सफाई का संदेश

नारे लिखी तख्तियांे से दिया सफाई का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणों को बीमारियों के बारे में बताया

सुलभघर बनाने के लिए किया प्रेरित

जजावर. स्वच्छतासप्ताह के तहत सोमवार को पंचायत के सहयोग से स्कूली बच्चों ने स्वच्छता रैली निकाल कर स्वच्छता की जानकारी दी। रैली को सीनियर सेकंडरी स्कूल के बाहर से सरपंच बाबूलाल जैन ने रवाना किया।

बालिका मिडिल स्कूल एवं सीनियर सेकंडरी स्कूल के छात्र-छात्राएं हाथाें में स्वच्छता से संबंधित नारे लिखी तख्तियों के साथ नारे लगाते चल रहे थे। इस दौरान सरपंच बाबूलाल जैन सहित प्रधानाध्यापक शराफत अली, बालिका मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक दूलीचंद मीणा, नरेगा सहायक पवन नागर, प्रेरक पदम जैन, सचिव कजोड़ कुम्हार सहित स्कूल स्टाफ मौजूद रहे। रैली के बाद राजीव गांधी सेवा केंद्र में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य विषय पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। प्रतियोगिता प्रभारी व्याख्याता रामकरण मीणा एवं रामप्रसाद शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 19 छात्रों एवं 15 छात्राओं ने भाग लिया।

केशवरायपाटन.स्वच्छताजागरूक सप्ताह के तहत सोमवार को बालिका सीनियर सैकंडरी स्कूल में ब्लाॅक स्तरीय निबंध पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ब्लाॅक समन्वयक हरिओम दाधीच ने बताया कि प्रधानाचार्य कृति मेहरोत्रा की देखरेख में हुई निबंध प्रतियोगिता में समदपुरिया के प्रदीप मीणा पोस्टर प्रतियोगिता में पटोलिया की सुलोचना मीणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को 2 अक्टूबर को पंचायत समिति मुख्यालय पर सम्मानित किया जाएगा।

नेहरू युवा मंडल जलोदा ने स्वच्छता सप्ताह के तहत कई कार्यक्रम किए। क्लब के अध्यक्ष कन्हैयालाल मीणा ने बताया कि गांव में रैली निकाली ग्रामीणों की गोष्टी कर गंदगी से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया।

नमाना.सीनियरसेकंडरी स्कूल में एनएसएस के तहत स्वयं सेवकों ने रैली निकाली। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने हाथाें में स्वच्छता से संबंधित नारे लिखी तख्तियां ले रखी थी। इस दौरान शिविर प्रभारी दिलीपसिंह गुर्जर, प्रधानाध्यापक सुरेश चंद शर्मा, पलविंद्र सिंह, बिरधीलाल मीणा, रामराजसिंह आदि शामिल थे।

नैनवां.अरण्यामिडिल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्रधानाध्यापक कन्हैयालाल पोटर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान शिक्षक भंवरलाल मीणा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नमकीन मीना भी साथ थे।

देई