आरती के बाद भजन शुरू
देर रात तक डांडिया खड़का रहे भक्त
केसरीसिंह नगर में उत्सव में उमड़े दर्शक
नवरात्र के चलते इन दिनों जिलेभर में धार्मिक आयोजनों की धूम है। मंदिरों में जहां एक ओर रामायण की चौपाइयां गुंज रही हैं। वहीं दूसरी ओर गली, मोहल्लों में रात के समय गरबा, डांडिया खेला जा रहा है।
सर्व ब्राह्मण महासभा महिला शाखा ने गरबा का कार्यक्रम किया। युवतियों, महिलाओं ने इसका जमकर लुत्फ उठाया। महिला शाखा जिलाध्यक्ष रेखा जोशी ने बताया कि जूनियर युगल में रुनझुन जोशी प्रथम, आकांशा उपाध्याय, मनीषा शर्मा द्वितीय, सीनियर युगल में आराधना, राधिका प्रथम, सुनयना, सुप्रिया द्वितीय, जूनियर समूह में दीक्षा, दिव्या, रुनझुन, प्रथम, शिखा सोनम, आरुषि, प्रज्ञा समूह द्वितीय रहा। सीनियर समूह में सुनयना, सुप्रिया, आराधना, राधिका प्रथम, जनक, रश्मि, अंजना, सारिका समूह द्वितीय रहा। गरबा क्वीन जूनियर में रुनझुन जोशी सीनियर वर्ग में राधिका दाधीच को सम्मानित किया। निर्णायक सुमन जैन, सीमा गगरानी, विजयबाला श्रीवास्तव मौजूद थीं। मुख्य अतिथि मंजू शर्मा, अध्यक्षता डॉ. गायत्री शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि रेखा शर्मा, पवित्रा शर्मा, किरण शर्मा, कांता शृंगी, सीमा दाधीच थी। अतिथियों का महिला शाखा जिलाध्यक्ष ने स्वागत किया। आमंत्रित अतिथियों में विधायक अशोक डोगरा, डॉ. मधुसूदन शर्मा, भरत शर्मा, अंबरीश व्यास, संतोष कटारा रहे। इनका जिलाध्यक्ष मिथलेश दाधीच ने स्वागत किया।
कार्यक्रम में रामदत्त जोशी, हनुमानसहाय शर्मा, घनश्याम दुबे, ओमप्रकाश दाधीच, पितांबर शर्मा, राजेश शर्मा, मनीष शर्मा, संध्या, अनिता जोशी, प्रेमलता दाधीच, अनुपमा, अंजना शृंगी, पार्षद ममता शर्मा मौजूद थी। वंदना पचौरी ने आभार जताया। वहीं लाइन पुलिस रोड के केसरीसिंह नगर में डांडिया उत्सव जारी है। रात आठ बजे शुरू हुए कार्यक्रम में भजनों गीतों पर डांडिया किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर परिषद सभापति सदाकत अली थे। अध्यक्षता महावीर धाबाई ने की। सभापति ने कॉलोनी में लाइट, नाली निर्माण, सफाई व्यवस्था का भरोसा दिलाया। केसरसिंह नगर विकास समिति अध्यक्ष भंवरसिंह ने बताया कि कार्यक्रम में नीता गुप्ता, कुसुमलता, सुनीता कटारा, नीलम माथुर, इंद्रा शर्मा, दया पंजवानी, मैना नारवानी, दुर्गा आदि मौजूद थी।
माताका जगराता आज: सिद्धिविनायक सेवा समिति शिव कॉलोनी की ओर से नवरात्र के