फॉर्म जमा कराने उमड़े
बूंदी. कोटाविश्वविद्यालय कोटा के परीक्षा आवेदन जमा कराने के लिए शुक्रवार को छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। फार्म जमा करने के लिए पीजी कॉलेज में सात काउंटर बनाए गए थे।
सुबह से ही इन काउंटरों पर फार्म लेकर विद्यार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर 2.30 बजे तक काउंटरों पर ऐसे ही भीड़ लगी रही। इसके बाद भीड़ कम हो गई। परीक्षा आवेदन के लिए दो चरण निर्धारित किए हुए हैं 3 से 12 दिसंबर तक ऑन लाइन आवेदन का समय निर्धारित था, लेकिन कॉलेज में भी फार्म जमा कराने वालों की भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक थी। दूसरा चरण 13 से 18 दिसंबर तक चलेगा।
पूरकपरीक्षा पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी करने की मांग : कोटाविश्वविद्यालय कोटा द्वारा विभिन्न संकायों की पूरक परीक्षा एवं पुनर्मूल्यांकन परिणाम जारी नहीं किए गए हैं। एनएसयूआई शहर अध्यक्ष आदिल कुरैशी, जिला महासचिव यासीन कुरैशी, कॉलेज इकाई अध्यक्ष हितेश खींची ने कहा कि परिणाम जारी नहीं होने से फार्मों को लेकर विद्यार्थियों के सामने असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में परिणाम घोषित किए जाएं।
बूंदी। पीजी कॉलेज में फार्म भरने के लिए लाइन में लगे विद्यार्थी।