- Hindi News
- औषधि भंडार की टीम ने अस्पताल की जांची व्यवस्थाएं
औषधि भंडार की टीम ने अस्पताल की जांची व्यवस्थाएं
दवा की मांग को देखते हुए अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से जहां खपत कम होने की संभावना है, वहां से मंगवाई दवा
स्वाइन फ्लू
सामान्य अस्पताल के डॉक्टर स्वाइन फ्लू की दवा ओसल्टमाविर 75 एमजी को लिख रहे हैं अधिक
बूंदी.स्वाइनफ्लू को लेकर जिला औषधि भंडार की टीम ने शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। औषधि भंडार प्रभारी डॉ. महेंद्र चौैहान के नेतृत्व में अस्पताल पहुंची टीम ने स्वाइन फ्लू कक्ष में चिकित्सकों से रोगियों तथा उपलब्ध दवाइयों की जानकारी ली। साथ ही मेडिकल वार्ड को भी देखा। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि अस्पताल के डॉक्टर स्वाइन फ्लू रोगी के लिए आवश्यक टेबलेट ओसल्टमाविर 75 एमजी अधिक लिख रहे हैं। इस बात को गंभीरता से लेते हुए टीम ने पीएमओ को कहा कि 75 एमजी 30 एमजी की दवा को समान रूप से लिखें। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जहां इस दवा की खपत कम होने की संभावना है वहां से मंगवाकर ओसल्टमाविर 75 एमजी की 150 तथा 30 एमजी के 400 कैप्सूल उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। सामान्य अस्पताल के स्वाइन फ्लू उपचार केंद्र तथा मेडिकल वार्ड में अगले चार दिन के लिए पर्याप्त मात्रा में औषधियां उपलब्ध है।
उपचारके साथ ऐहतियात आवश्यक
निरीक्षणके बाद टीम ने पीएमओ डॉ. गजानंद वर्मा, उपनियंत्रक डॉ. ओपी वर्मा के साथ चर्चा की। साथ ही स्टाफ से भी बात की गई। डॉ. चौहान ने कहा कि अस्पताल में आने वाले रोगियों को पंक्तिबद्ध रूप से लगाया जाए। उपचार करने वाले चिकित्सक मेडिकल वार्ड का स्टाफ भी सामान्य डिस्पोजल मास्क को काम ले रहे हैं। इसके स्थान पर एम-95 मास्क, प्रोटेक्टिव ग्लब्स, क्लोथिंग्स को काम में लें। आमतौर पर देखने को मिल रहा है कि अस्पताल के आउटडोर में भीड़-भाड़ रहती है। यहां आने वाले रोगियों उनके तीमारदारों को भी मास्क दिए जाने चाहिए।
दवाओंकी और रही है खेप
डॉ.चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि राजस्थान मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन द्वारा ओसल्टमाविर 75 एमजी कैप्सूल खरीदे गए हैं। उनमें से 19 हजार 750 तथा 30 एमजी के 15 हजार कैप्सूल रविवार तक जिला औषधि भंडार में पहुंचने की संभावना है।
बूंदी। सामान्य अस्पताल में स्वाइन फ्लू संबंधी दवाइयाें की जांच करती जिला औषधि भंडार की टीम।