पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छापे मारकर 75 जगह पकड़ी बिजली चोरी, 7.5 लाख जुर्माना

छापे मारकर 75 जगह पकड़ी बिजली चोरी, 7.5 लाख जुर्माना

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्युतचोरी पर अंकुश लगाने के लिए विद्युत निगम की ओर से रविवार को शहर में सघन अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली चोरी के 75 मामले पकड़े गए, जिनमें 7.50 लाख रुपए का जुर्माना किया गया।

कहीं आंकड़े डालकर तो कहीं अन्य तरह की गड़बड़ी कर बिजली चोरी करना सामने आया। जैसे ही निगमकर्मी ने छापेमारी शुरू की ताे लोगों में हड़कंप मच गया। कई लोग तो अपने मकानों, दुकानों को छोड़कर चले गए। निगम अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए शुरू किया गया अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान एक्सईएन एसके गुलाटी, एईएन सिटी श्री मोहर मीणा, बूंदी सिटी जेईएन ललित गुप्ता, सुमन धाकड़, बूंदी ग्रामीण जेईएन आरके पोटर, जमीतपुरा जेईएन रईस अहमद, हिंडौली जेईएन सौरभ सिंह आदि शामिल थे।

इनस्थानों पर की कार्रवाई

निगमकर्मियोंने शहर में गुरुनानक कॉलोनी, बाईपास, बाहरली बूंदी, तिलक चौक, गढ़ की पड़स, बालचंद पाड़ा, बटक भैरवपाड़ा, छोटा बाजार, मनोहर बावड़ी, नागदी बाजार, ब्रह्मपुरी, मालन मासी बालाजी क्षेत्र, नैनवां रोड, जवाहरनगर, रजतगृह के आसपास, इंद्रा कॉलोनी, बीबनवा रोड, माटूंदा रोड, कुंभा नगर, छत्रपुरा आदि स्थानों पर छापे मारे।

पेचकीबावड़ी में भी जुर्माना

हिंडौली.पेच की बावड़ी में जयपुर विद्युत वितरण निगम द्वारा बिजली चोरी करने वालों से 85 हजार रुपए का जुर्माना कर कार्रवाई की गई। सहायक अभियंता राजेंद्र वर्मा ने बताया कि रविवार को पेच की बावड़ी में भंवरलाल लुहार द्वारा केबल में जगह-जगह कट कर बिजली चोरी की जा रही थी। ऐसे में मौके पर जाकर कार्रवाई की तथा वीसीआर भरी। इस दौरान अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।