इलाज में लापरवाही का आरोप, प्रदर्शन
रेगरमोहल्ला की एक प्रसूता के परिजनों समाज के लोगों ने रविवार को जनाना अस्पताल की एएनएम पर देखरेख में लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।
पीड़ित सोनू रेगर पुत्र नंदलाल रेगर ने बताया कि उसकी प|ी अनिता को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार रात 11.30 बजे जनाना अस्पताल में भर्ती कराया था। उस समय कॉल पर डॉ. चंद्रेश मीणा आई और दवा देकर चली गई। रात 2 बजे प्रसूता तेज दर्द से तड़पने लगी, लेकिन किसी भीनर्सने गुहार लगाने के बाद भी नहीं संभाला और डॉक्टर को बुलाया।
आखिकार करीब कुछ देर बाद बेड पर ही प्रसव हो गया। इस लापरवाही का पता रविवार सुबह भाजपा नेता समाज के चुन्नीलाल चंदोलिया को लगा तो वे जनाना अस्पताल चले गए और परिजनों समाज के अन्य लोगों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही लापरवाह एएनएम के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
बूंदी. प्रसूताके इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए समाज के लोगों ने रविवार को जनाना अस्पताल में प्रदर्शन किया। इस दौरान कोतवाल को हालात से अवगत कराते समाज के युवा।