- Hindi News
- स्वीप कार्ययोजना के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन
स्वीप कार्ययोजना के अन्तर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन
बूंदी| भारतनिर्वाचन आयोग वर्ष 2015 में स्वीप के अन्तर्गत प्रत्येक माह मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आॅनलाइन प्रतियोगिताएं आयोजित करेगा। इस संबंध में आयोग ने आॅनलाइन प्रतियोगिता पोर्टल सृजित किया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रामजीवन मीणा ने बताया है कि आॅनलाइन प्रतियोगिता के अन्तर्गत निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, पोस्टर लघु फिल्म एवं क्विज प्रतियोगिता को शामिल किया गया है। यह प्रतियोगिताएं फरवरी माह से आयोजित की जा रही हैं। विभाग की वेबसाइट पर कोई भी व्यक्ति सर्वप्रथम अपना पंजीकरण कराएं। प्रतियोगी 25 फरवरी तक किसी भी विषय पर आॅनलाइन प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण करा सकता है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा देश के परिपेक्ष्य में सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन कर इसे वेबसाइट पर आम नागरिकों की जानकारी के लिए उपलब्ध होंगी।