पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • होला महल्ला गुरमत समागम की रूपरेखा तैयार

होला महल्ला गुरमत समागम की रूपरेखा तैयार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वेदी प्रतिष्ठा पर रथयात्रा का जुलूस आज

बूंदी| गुरुद्वारादुख निवारण श्रीहेमकुंटवासी दरबार में गुरुद्वारा प्रधान मनदीपसिंह की अध्यक्षता में सभी प्रबंधक कमेटियों की बैठक रविवार को आयोजित हुई। इसमें आगामी 4 5 मार्च को होला महल्ला गुरमत समागम की रूपरेखा तैयार की गई है। इसी क्रम में आगामी 12 फरवरी को निशान साहिब चोले की सेवा लड़ी वार श्री अखंड पाठ साहिब शुरू होगा।

वहीं 22 फरवरी को चित्रकला गुरमत परीक्षा का आयोजन रखा गया है। इस परीक्षा के लिए एक कमेटी गठित की गई है, जिसके प्रधान महेंद्रपाल सिंह होंगे। इस कमेटी में एएस बबरा, महेंद्रसिंह बग्गा, जसवीर सिंह, बीबी कुलजीत कौर शामिल हैं। बैठक का संचालन कर रहे कविन सिंह ने बताया कि 4 मार्च को सुबह 9:30 बजे श्री अखंड साहिब एवं श्री सुखमनी साहिब पाठ की समाप्ति की जाएगी। सुबह 10 बजे जप तप समागम का कार्यक्रम रामप्रकाश टॉकिज परिसर में होगा। शाम 7 बजे मेघवालों की बगीची में स्टेज शो का आयोजन होगा। इसी क्रम में 5 मार्च को सुबह 10 बजे गुरुद्वारा श्री लंगर साहिब से नगर कीर्तन शुरू होगा, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगा।

बैठक में गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान हरिसिंह, गुरू द्वारा गुरुनानक कॉलोनी प्रधान अमरजीत सिंह, गुरुनानक दरबार बालचंद पाड़ा के अध्यक्ष रमेश दौलतानी, तालेड़ा गुरुद्वारे के प्रधान चरणजीत सिंह, बड़ा नयागांव प्रधान बलवंत सिंह, महेंद्रपाल सिंह, महेंद्रसिंह बग्गा, गुरमैल सिंह, चरणजीत सिंह, शरणजीत सिंह, हीरा सिंह, परविंदर सिंह, एएस बबरा, जसवंत सिंह, भगवान सिंह, करनैल सिंह, सरवण सिंह, सुखचैन सिंह, जसवीर सिंह आदि मौजूद थे। गुरुद्वारा संस्थापक राजकुमार बिलोची ने सभी से सहयोग की अपील की।

भास्कर न्यूज | देई

कस्बेकी जैन नसिया मंदिर में रविवार को यज्ञ मंडल विधान कलश का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक विधि-विधान के साथ विधान पूजन में भाग लिया। इससे साथ जिनेंद्र अर्चना, शांतिधारा, अभिषेक, नित्य नियम पूजन, ध्वजा, छत्र चंवर प्रतिष्ठा के कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।

रविवार को नसिया मंदिर में जैन मुनि विश्रांत सागर महाराज ने अपने प्रवचनों में कहा कि अहंकार से मानव का नियम से पतन होता है, क्योंकि अहंकार में व्यक्ति अपनों को भी भूल जाता है। अकर्तव्य को कर्तव्य मानकर करता है अहंकार वह विष है जो लगता मीठा है, लेकिन मृत्यु सुनिश्चित है। रावण कंस आदि का पतन एक मात्र अहंकार के कारण हुआ। इसलिए मनुष्य को अहंकार नहीं करना चाहिए। क्षुल्लक विश्वोत्तमसागर महाराज भी मौजूद थे।

आजयह होंगे कार्यक्रम

अग्रवालदिगंबर जैन बड़ा मंदिर में सोमवार को वैदी पर श्रीजी विराजमान होंगे। समाज सदस्य जुगलकिशोर जैन ने बताया कि वैदी प्रतिष्ठा महोत्सव पर सुबह सात बजे जिनेंद्र अर्चना, अभिषेक, शांतिधारा विश्वशांति महायज्ञ, प्रवचन, आहारचर्या 10.30 बजे कस्बे में रथयात्रा निकाली जाएगी। 11.15 बजे वेदी में श्रीजी महाराज के विराजमान होने का कार्यक्रम होगा।

जयमिनेष सेना की बैठक

बूंदी.जयमिनेष सेना की बैठक मत्स्य भगवान मंदिर परिसर में हुई। इसमें समाज सुधार संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई। बैठक में शिवराज मीणा, महावीर, राजकुमार, रणवीर, रामलाल, परमानंद, सुरेश लबान, रामावतार, सुरेश मीणा, रामकल्याण, भंवरलाल, बंशीलाल, मायाराम, सत्यनारायण, रमेश, मनीष, रामकेश मीणा, रमेश मीणा, मनीष मीणा, धर्मराज मीणा आदि मौजूद थे।

देई. नसियामंदिर में प्रवचन देते जैन मुनि विश्रांतसागर महाराज क्षुल्लक विश्वोत्तमसागर महाराज।