धर्मगुरु की सालगिरह पर जुलूस
बोहरासमाज के धर्मगुरू डॉक्टर सैय्यदना मोहम्मद बुरहानुद्दीन साहब की सालगिरह पर रविवार को समाज के लोगों ने आमील शेख यूसुफ अली की सदारत में जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल बच्चे, युवा और बुजुर्ग सैय्यदना साहब जिंदाबाद के नारे लगाते चल रहे थे। वहीं बुरहानी स्काउट बैंड अपनी मधुर ध्वनि बिखरते चल रहा था।
आजाद पार्क से शुरू हुआ जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बोहरा मोहल्ला स्थित हकीमी मस्जिद पहुंचा। मार्ग में समाजबंधुओं ने जुलूस का शीतलपेय पिलाकर स्वागत किया।
समाजबंधुपरंपरागत वेशभूषा में पहंुचे
जुलूसमें 14 घोड़े, सात ऊंट शामिल थे, जिन पर समाज के बच्चे सवार थे। सबसे आगे बुलेट मोटरसाइकिल पर चार जने एस्कॉर्ट के चल रहे थे। जुलूस में समाजबंधु परंपरागत वेशभूषा में चल रहे थे।
बूंंदी। बोहरा समाज के धर्मगुरु की सालगिरह पर निकाले जुलूस में शामिल समाजबंधु।