कंटेनर में आग से लाखों का कपड़ा जला
नेशनलहाईवे पर काची घाटी के यहां रविवार सुबह कंटेनर में अचानक आग लगने से लाखों रुपए का कपड़ा जल गया। पुलिस ने बताया कि बूंदी की ओर से एक कंटेनर आया और कस्बे के पास एक होटल पर खड़ा था, जिसमें अचानक आग लग गई। इससे कंटेनर में भरे कपड़े के बेग तोलिया जल गए।
आग सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बूंदी से दमकल को बुलाया। फायरमैन अफजल अंसारी, मोहनलाल सहित अन्य कर्मचारियों के साथ ग्रामीणों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
हिंडौली। आगजनी की घटना के बाद काचीघाटी पर खड़ा टैंकर।