छुटि्टयों में भी निबटा रहे पेंडिंग काम
जिलेमें सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर जनहित से जुड़ी समस्याओं का जहां प्रशासन ज्यादा ध्यान रहा है, वहीं शिक्षा विभाग उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार स्कूल भवनों को चमकाने में जुट गया है। इसके लिए डीईओ माध्यमिक कार्यवाहक डीईओ पारसचंद जैन ने सभी संस्था प्रधानों को शुक्रवार को फिर से निर्देश देकर स्कूल भवनों में साफ-सफाई व्यवस्था पुख्ता करने जिस भवन की पुताई या रंग-रोगन नहीं हुआ है ,उसका यह कार्य सरकार आपके द्वार आने से पहले करवाने के निर्देश दिए हैं। डीईओ जैन ने बताया कि जिले में 249 माध्यमिक सेटअप की स्कूल हैं। उनमें से 209 स्कूल भवन की पुताई करने के लिए अप्रैल-मई में ही प्रति स्कूल को पांच-पांच हजार रुपए दिए जा चुके हैं। प्राइमरी सेटअप के 970 स्कूल भवनों की पुताई मरम्मत के लिए आवश्यकतानुसार बजट पिछले महीने दिया जा चुका है। इस सेटअप के जिले में करीब तेरह सौ स्कूल हैं।
उन्होंने बताया कि जिस स्कूल भवन की पुताई आदि के लिए बजट की कमी है, तो उसके संस्थाप्रधान को शाला विकास कोष, छात्र विकास कोष या जनसहयोग से यह काम करवाने के निर्देश दिए हैं।
सड़कों की मरम्मत पर फोकस
बारिशसे जिले की सड़कें भी काफी जर्जर हो चुकी हैं। प्रशासन का इस पर काफी ध्यान है। प्रशासन इन सड़कों की मरम्मत भी सरकार आपके द्वार आने से पहले हर हाल में करवाने में लगा है।
ताकितैयारियां पूरी कर सके
^सरकारआपके द्वार कार्यक्रम को लेकर अवकाश के दिन भी सरकारी कार्यालय खोलने के निर्देश दिए है। ताकि कार्यक्रम की सभी तैयारियां को समय रहते पूरी कर सके। -आनंदी, कलेक्टर
बूंदी। कलेक्ट्रेट स्थित सामान्य राजस्व अनुभाग कार्यालय में शनिवार के दिन भी काम करते कर्मचारी।