महापड़ाव पर रोक लगाने की मांग
बूंदी. पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर नैनवां में 22 सितंबर को भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रस्तावित महापड़ाव पर रोक लगाने की मांग की है। ज्ञापन में लिखा कि ऐसे आयोजन से क्षेत्र के सौहार्दपूर्ण माहौल पर विपरीत असर पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में महासचिव अब्दुल तालिब, एसडीपीआई जिलाध्यक्ष मोइनुद्दीन सागर, बरकतुल्लाह खान, मोहम्मद सिद्दीक, एजाज अली शामिल थे।