- Hindi News
- विद्यार्थी मित्रों ने विधायक को बताई समस्याएं
विद्यार्थी मित्रों ने विधायक को बताई समस्याएं
राजस्थानविद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने समायोजन की मांग को लेकर बूंदी विधायक अशोक डोगरा से मुलाकात की और ज्ञापन दिया। ज्ञापन में लिखा कि विद्यार्थी मित्रों के समायोजन के लिए बनाई गई कमेटी की बैठक करवाई जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष मनोज खटीक, अनीस अहमद, वरूण शर्मा, रितेश झा, शंकर मीणा, नगेंद्र मंडल, अमित शामिल थे।