पहाड़ी से लगी जमीन पर काटे प्लाॅट
पहाड़ी से लगी जमीन पर काटे प्लाॅट
बूंदी.वार्ड34 और 35 के बाशिंदों ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पार्षद जितेंद्रसिंह हाड़ा ने ज्ञापन में लिखा कि पहाड़ी से सटी भूमि पर लोगों ने कब्जा कर प्लाटों का बेचान कर दिया है। दो पक्की झोंपड़ियां बना ली, यहां शराब आदि का सेवन करते हैं। पिछले दिनों इन लोगों ने वसीम से मारपीट भी की। ज्ञापन देने वालों में प्रेमशंकर राठौर, मोहम्मद समीर, पवन मलिक, हरिशंकर, दीपू सिंह सहित कई शामिल थे।