पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज के कार्यक्रम

आज के कार्यक्रम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कस्बे में होगा मातृ सम्मेलन

हिंडौली. कस्बेके आदर्श विद्या मंदिर में शनिवार दोपहर एक बजे मातृ सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। आदर्श विद्या मंदिर के प्रधानाध्यापक उदयप्रकाश शर्मा ने बताया कि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है

सकलजैन समाज की बैठक

बूंदी. सकलजैन समाज कार्यकारिणी की बैठक शनिवार रात 8 बजे चौगान जैन नोहरे में रखी गई है। समाज मंत्री रामविलास जैन ने बताया कि बैठक में महावीर जयंती का हिसाब प्रबंधकारिणी का मनोनयन किया जाएगा।

विद्यार्थीमित्रों की मांगों पर चर्चा

हिंडौली. जिलेके विद्यार्थी मित्रों की बैठक 27 सितंबर को बूंदी आजाद पार्क में रखी गई है। विद्यार्थी मित्र संघ के जिलाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि जिले के सभी विद्यार्थी मित्र भाग लेंगे और तय किया जाएगा कि यदि 4 अक्टूबर से पहले उनकी मांगे नहीं मानी गई तो सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का विरोध करेंगे।

नि:शुल्करहेगी पर्यटन स्थलों पर एंट्री

बूंदी. पुरातत्वसंग्रहालय वृत कोटा के अधीक्षक जफर उल्लाह खां ने बताया कि पर्यटन दिवस के मौके पर शनिवार को शहर के शुल्क वाले चारों पर्यटन स्थल रानीजी की बावड़ी, सुखमहल, 84 खंभों की छतरी गढ़ पैलेस को देखने के लिए विभाग की ओर से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।