- Hindi News
- नगर परिषद में लॉटरी से हुआ 106 सफाईकर्मियों का चयन
नगर परिषद में लॉटरी से हुआ 106 सफाईकर्मियों का चयन
बूंदी| लंबेसमय से अटकी सफाई कर्मियों की भर्ती प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। नगर परिषद परिसर में लॉटरी से 106 सफाई कर्मियों का चयन किया गया। भर्ती के लिए 1106 आवेदन आए थे। जिनमें से छंटनी के दौरान 592 आवेदन निरस्त हो गए थे। शेष 514 आवेदनों में से 106 की भर्ती के लिए शुक्रवार को बालिका से लॉटरी निकलवाई गई। जिसमें पुरुष, महिला, विकलांग, विधवा आवेदक शामिल थे। इस दौरान नगर परिषद सभापति सदाकत अली, तहसीलदार महाराजा सिंह, आयुक्त रेखा मीणा, एईएन अरुणेश शर्मा, बूंदी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय तंबोली, सतीश तंबोली, राधेश्याम, मदन बोयत सहित नगर परिषद के अधिकारी आवेदक मौजूद थे।
बूंदी। सफाईकर्मियों की भर्ती के लिए लॉटरी निकालती बालिका।