पीएमओ पर गलत व्यवहार का आरोप
बूंदी. नर्सेजकर्मचारियों ने विधायक को ज्ञापन देकर पीएमओ द्वारा नर्सिंग कर्मचारी के साथ द्वेषता पूर्वक व्यवहार करने की शिकायत की है। राज्य नर्सेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भंवरसिंह राणावत ने बताया कि 24 सितंबर को भाजपाइयों और पीएमओ के बीच वार्ता हुई थी। उसमें नर्सिंग कर्मचारी नरेंद्र गौतम का कोई लेना-देना नहीं है। फिर भी पीएमओ बीच में नाम लेकर उसे बदनाम कर रहे हैं। इससे पहले माताजी के मंदिर में कर्मचारियों की बैठक हुई।
पीएमओसे अभद्रता की निंदा: बूंदी.सामान्यअस्पताल के पीएमओ डॉ. गजानंद वर्मा के साथ अभद्रता करने की कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने निंदा की है। जिला मुख्य संगठक गोपाल दाधीच ने कहा कि जनसेवकों के साथ इस तरह का व्यवहार निंदनीय है। उन्होंने जिला प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।