आत्मविश्वास से जीत निश्चित
बूंदी. इनरव्हीलक्लब के सदस्य अंतरराष्ट्रीय मूक बधिर दिवस पर रजतगृह गेट नंबर तीन के वाणी विशेष विद्यालय पहुंचे। मौके पर बच्चों की प्रतियोगिताएं हुई। अध्यक्ष किरण शर्मा ने कहा कि विकलांगता को अभिशाप नहीं ईश्वर का वरदान मानें। आत्मविश्वास है तो जीत निश्चित मिलेगी। इस दौरान विजेता बच्चों को पुरस्कार दिए। साथ ही खेल सामग्री, बिस्कुट, फल आदि का वितरण किया आशा अग्रवाल, पवित्रा शर्मा, संतोष गर्ग, सरोज न्याती, रजनी नुवाल सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था।
बूंदी। वाणी विशेष विद्यालय में बच्चों को बिस्कुट देती इनरव्हील क्लब की सदस्य।