पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बच्चों ने नारों से दिया सफाई का संदेश केपाटन और नैनवां में निकाली रैली

बच्चों ने नारों से दिया सफाई का संदेश केपाटन और नैनवां में निकाली रैली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीयस्वच्छता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ शुक्रवार को दोपहर एक बजे जिलाप्रमुख राकेश बोयत, कलेक्टर आनंदी द्वारा स्वच्छता रथ को ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया।

स्वच्छता रथ ग्राम पंचायतों में जागरूकता संदेश देकर 2 अक्टूबर को जिला स्तर पर समापन समारोह में भाग लेगा। मौके पर सीईओ सेवाराम स्वामी, एसीईओ ज्ञानचन्द रैगर, निर्मल भारत अभियान के जिला समन्वयक निजामुद्दीन मौजूद रहेे।

स्वच्छभारत कार्यक्रम का शुभारंभ किया

नेहरूयुवा केंद्र और युवा मंडल संस्थान गणपतपुरा ने शुक्रवार को स्वच्छ भारत कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गांव एवं हैंडपंपों के आसपास मंडल कार्यकर्ताओं ने सफाई की। अध्यक्ष लोकेश मीणा ने बताया कि एक माह तक चलने वाले कार्यक्रम में रैली, प्रभातफेरी, सफाई अभियान, निबंध, पेंटिंग, नुक्कड़ नाटक, दीवार लेखन, सफाई अभियान पर व्याख्यान, वाद-विवाद, सेमीनार आदि गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में मनीषा, उर्मिला, कमलेश, गोविंद, आशु मीणा, शांति, गणेश आदि मौजूद थे।

केशवरायपाटन.स्वच्छताजागरूकता सप्ताह के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति क्षेत्र में प्रचार प्रसार के लिए स्वच्छता रथ को प्रधान वीरेंद्रसिंह हाड़ा, एसडीएम मोहनलाल जाट, तहसीलदार धनराज शर्मा बीडीओ संजय जैन ने रवाना किया। प्रधान हाड़ा ने कहा कि घर में शौचालय जरूर बनाएं। बीडीओ ने कहा कि 2 अक्टूबर तक रथ स्वच्छता का संदेश देगा। पंचायत खुले में शौच से मुक्त होती है तो सरकार ने विकास के लिए अतिरिक्त 36 लाख रुपए देने का प्रावधान भी रखा है। कार्यक्रम में मनरेगा अधिकारी लाड़ मीणा, सीडीपीओ सरोज मेहर, समन्यवक छोटू लाल बाथरा , हरिओम दाधीच आदि उपस्थित थे।

नैनवां.कलेक्टरके आदेशानुसार राष्ट्रीय स्वच्छता जागरूकता सप्ताह के तहत शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली गई। रैली पंचायत समिति से देईपोल, गढ़पोल होते हुए राउमावि नैनवां तक निकली। रैली में एसडीएम, बीडीओ, बीईओ, एबीईओ, ब्लॉक समन्वयक, निर्मल भारत अभियान एवं जिला संदर्भ समूह के सदस्य सहित शिक्षक करीब 300 बच्चे शामिल थे। रैली के समापन पर एसडीएम बीडीओ आदि ने स्वच्छता अभियान के बारे में बताया।

नैनवां। स्वच्छता अभियान को लेकर रैली निकालते छात्र-छात्राएं।