फिर खुलेगी विकास की राह
बूंदी| रविवारको उपजिला प्रमुख पंचायत समितियों में उपप्रधान के चुनाव के बाद जिले में विकास की राह एक बार फिर खुल जाएगी। आचार संहिता के कारण नए विकास कार्य थम गए थे। रविवार को पंचायतीराज का आखिरी चुनाव संपन्न होने के बाद अब आचार संहिता हटते ही विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। चुनावी सरगर्मियां शुरू होने के साथ ही विकास के कार्य भी बंद पड़े हुए थे।