बिजली कटौती से परेशानी
बूंदी का गोठड़ा| कस्बेमें पिछले कई दिनों से बिजली कटौती के चलते ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिसके चलते ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से सुबह करीब पांच बजे अचानक बिजली गुल हो जाने के बाद करीब 11 बजे बिजली आती है। जिससे सुबह के समय जलापूर्ति भी प्रभावित रहने के कारण महिलाओं को पानी जुटाने के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है।