गांव को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित
बूंदी| स्वच्छभारत मिशन की टीम ने विजय नगर में लोगों को स्वच्छता का महत्व बताया।
जिला संदर्भ समूह सदस्य सांवरिया नागर, ब्लाॅक समन्वयक हरिओम दाधीच, प्रेरक मधुसूदन शर्मा, हीना परवेज ने लोगों को घरों में शौचालय बनवाने, गांव को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया तथा निर्मल ग्राम को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी।