पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वयं सेवकों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

स्वयं सेवकों ने लिया पौधों की देखभाल का संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजीकॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के शिविर के साथ हरित महाविद्यालय पखवाड़े का शुभारंभ हुआ।

इसके तहत स्वयं सेवकों ने कॉलेज परिसर में पौधे लगाए तथा पूर्व में लगे पौधों की देखभाल, ट्री गार्ड लगाना, पानी पिलाने आदि के कार्य किए। इस दौरान सभी स्वयं सेवकों ने एक-एक पौधे की देखभाल करने का संकल्प लिया। इसके अलावा कॉलेज परिसर, वानस्पतिक उद्यान में श्रमदान से सफाई की तथा यहां उगे झाड़-झंझाड़ को हटाया।

कार्यक्रम में प्राचार्य स्निग्धा द्विवेदी ने कहा कि स्वयं पौधे लगाने के साथ उनकी सार-संभाल अवश्य करें। अधिक से अधिक पौधे लगाने से हम पृथ्वी को नष्ट होने से बचा सकते हैं। यह एक जिम्मेदारी पूर्ण कार्य है, इसमें स्वयं सेवक अपनी भागीदारी निभाएं तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। डॉ. बीएस आकोदिया ने भी स्वयं सेवकों को श्रमदान के लिए प्रेरित किया। डॉ. विजयबाला श्रीवास्तव, डॉ. पूर्णिमा दीक्षित, डॉ. वंदना आकोदिया ने पौधों की महत्ता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. श्वेता आचार्य, राजेंद्र प्रसाद, डॉ. मनोजकुमार रावत, राजेश मीणा, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सियाराम मीणा, डॉ. ओपी शर्मा सहित स्वयं सेवक मौजूद थे।

बूंदी। पीजी कॉलेज में पौधरोपण करते स्वयं सेवक और कॉलेज व्याख्याता।