प्रबोधक संघ की कार्यकारिणी का विस्तार
अखिलराजस्थान प्रबोधक संघ की नगर बैठक मालनमासी बालाजी मंदिर परिसर में नगर अध्यक्ष रूपशंकर महावर की अध्यक्षता में हुई।
इसमें नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए उपाध्यक्ष अशोक रावत, कोषाध्यक्ष शंभूलाल गौड़, सभाध्यक्ष मधु हाड़ा, प्रवक्ता सीमा जादौन, सचिव शंकरलाल यादव, ्रचार मंत्री अंजना शृंगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शहजाद हुसैन, सदस्य प्रभा महावर को बनाया है। बैठक में जिलाध्यक्ष रणजीतसिंह राजावत, जिला महामंत्री रणजीतसिंह हाड़ा, जिला उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन, जिला कोषाध्यक्ष तुलसीराम वर्मा, संरक्षक नूतन तिवारी, प्रदेश मंत्री जितेंद्र शर्मा मौजूद थे।