- Hindi News
- गायत्री परिवार के कार्यकर्ता सम्मेलन में समितियों का गठन
गायत्री परिवार के कार्यकर्ता सम्मेलन में समितियों का गठन
बूंदी. गायत्रीशक्ति पीठ में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ।
प्रांतीय प्रतिनिधि रतनलाल उपाध्याय ने श्रद्धा, संवर्धन, अपने अवयवों से विषय पर और उपजोन प्रभारी ज्वालाप्रसाद शर्मा ने प्रज्ञा मंडल का स्वरूप और संगठन विषय पर वार्ता की। द्वितीय सत्र में प्रज्ञा मंडलों का निर्माण हुआ। इसमें कृष्णगोपाल कमल को मुख्य ट्रस्टी, चंद्रमोहन गौड़ को सहायक मुख्य ट्रस्टी, रोडूलाल वर्मा, रामलाल गुर्जर, पवनकुमार अग्रवाल, रमेशचंद्र बाहेती, दमयंती सिंह, भगवती देवी हाड़ा, स्नेहलता यादव, कैलाशवती गौड़, शैफाली भटनागर को ट्रस्टी चुना। साथ ही चार प्रबंधन समितियों का गठन हुआ। देवालय प्रबंध समिति का संयोजक परमेश्वर शर्मा, सहसंयोजक शंभूलाल खत्री, वित्त एवं लेखा समिति का संयोजक सुरेशकुमार विजयवर्गीय, सहसंयोजक मदनलाल शर्मा, आंदोलन समिति का संयोजक कमलेश मीणा, सहसंयोजक औंकारलाल वर्मा, संगठन समिति का संयोजक डॉ. बृजमोहन सोनी को बनाया। जिला समन्वय समिति का समन्वयक लोकेश नारायण शर्मा को चुना है।