पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीजी कॉलेज में हुई काव्य गोष्ठी में हाइकू को किया याद

पीजी कॉलेज में हुई काव्य गोष्ठी में हाइकू को किया याद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीजीकॉलेज में चल रहे हिंदी दिवस के कार्यक्रमों के तहत मंगलवार को हाइकू काव्य गोष्ठी हुई।

इसमें कवि रामस्वरूप मूंदड़ा ने राजनीति, भ्रष्टाचार, प्रकृति, व्यक्तिवादी और आस्थावादी सुरों रंग बिखेरे। मूंदड़ा ने बताया कि हाइकू का जन्म जापान में हुआ। उसकी प्रकृति, प्रवृत्ति और इतिहास का परिचय देते हुए मूंदड़ा ने कहा कि हाइकू जापान में सन 1644 में जन्मे माओत्से बासो से आरंभ होता है, उनके बाद उनके चार शिष्यों ने आध्यात्मिक हाइकू लिखे। उन्होंने छात्रों को हाइकू के रचना विधान और प्रेषण की व्यंग्यात्मक, मारक क्षमता का परिचय भी दिया। छात्र नेमीचंद मावरी ने भी काव्यपाठ किया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में डाॅ. सियाराम मीणा ने कवियों का परिचय दिया। संचालन डाॅ. आरसी मीणा ने किया।

बूंदी। हिन्दी दिवस के अवसर पर पीजी कॉलेज में आयोजित सेमीनार में मौजूद छात्र-छात्राएं।