जीतने के लिए लक्ष्य बनाना जरूरी
59वींराज्य स्तरीय मिडिल, सेकंडरी और सीनियर सेकंडरी स्कूलों की सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का मंगलवार को सीनियर सेकंडरी स्कूल में समारोहपूर्वक समापन हुआ।
प्रतियोगिता में 14 वर्षीय छात्र वर्ग में अजमेर प्रथम, जोधपुर द्वितीय, गंगानगर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में पाली प्रथम, बूंदी द्वितीय, जयपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 17 वर्षीय छात्रा वर्ग में अजमेर प्रथम, बूंदी द्वितीय, जोधपुर ने तीसरे स्थान पर रहा। 19 वर्षीय छात्रा वर्ग में हनुमानगढ़ प्रथम, झूंझुनू द्वितीय जोधपुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को शील्ड पुरस्कार दिए गए।
पराजितखिलािड़यों को नहीं होना चाहिए निराश
समारोहके मुख्य अतिथि विशिष्ट सचिव शिक्षा राजस्थान सरकार नंदसिंह नरूका ने कहा कि जो खिलाड़ी लक्ष्य को तय करके चलता है वही विजय होता है। पराजित खिलाड़ियों को निराश नहीं होना चाहिए। खेल से हमारा सामजिक शारीरिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विद्यालयों का एकीकरण करके एक मॉडल स्कूल विकसित करने का काम किया है। इसमें कोई विरोध नहीं होना चाहिए।
अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ने के लिए भेजे क्योंकि सरकारी विद्यालय में ही श्रेष्ठ शिक्षा अध्यापक मौजूद हैं। अध्यक्षता करते हुए नगर परिषद सभापति सदाकत अली ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना ही खिलाड़ी को शोभा देता है। विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. बृजबाला गुप्ता नेे कहा कि खेल हमारे पूरे व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करता है।
विशिष्ट अतिथि खेल प्रभारी माध्यमिक शिक्षा बीकानेर कृष्ण परिहार, चमकोर सिंह, गणेश भाया, शारीरिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष शिवराज खींची ने भी संबोधित किया। जिला शिक्षा अधिकारी पारसचंद जैन ने सभी का अाभार व्यक्त किया। संयुक्त संचालन सचिव मंजू शर्मा अब्दुल सलाम ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
शारीरिक शिक्षक इशहाक दुर्रानी ने सभी को धन्यवाद दिया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षक संतोष पाटनी, मनोज आर्य, संजय पांडे, धीरज खींची, जाकिर हुसैन, विजयभानसिंह, गुरुदत्त शर्मा, खालिद शेख, मुबारक जावेद, रामप्रतापसिंह, अंकुर निंबार्क, अवर उपजिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक लीला गौतम और अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र खींची ने सहयोग किया।
बूंदी। 59वीं राज्य