3 दिन में 4 डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान
एकफिर बरसात का दौर थमने के बाद तापमान में तेजी का रूख देखने को मिला। दिन के तापमान में बीते तीन दिनों में चार डिग्री का इजाफा हुआ है। रविवार को दिन में तेज गर्मी का असर बना हुआ था। हालांकि बीच-बीच में बादल छाने से कुछ राहत मिली। लेकिन, गर्मी तेज हाेने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मौसम विभाग के अनुसार रविवार 14 सितंबर को अधिकतम तापमान 34 डिग्री न्यूनतम तापमान 25 डिग्री था। वहीं गुरुवार 11 सितंबर को अधिकतम तापमान 30 डिग्री न्यूनतम तापमान 25 डिग्री था।