देई| लोकशिक्षा प्रेरक संघ की बैठक सोमवार सुबह 11.30 को सर्किट हाउस उद्यान बूंदी में आयोजित होगी। जिलाध्यक्ष तेजराजसिंह हाड़ा ने बताया कि बैठक में प्रेरकों की मांगों एवं समस्याओं पर चर्चा होगी। उसके बाद मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया जाएगा।