पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धूम्रपान करने वालों पर लगेगा 200 रुपए का जुर्माना

धूम्रपान करने वालों पर लगेगा 200 रुपए का जुर्माना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बंूदी| अस्पतालोंको साफ-सुथरा रखने के लिए अब सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। इसके तहत अब अस्पताल या परिसर में गुटका, तंबाकू खाने धूम्रपान करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।

जुर्माना प्रति व्यक्ति से 200 रुपए वसूला जाएगा। इसकी पालना में जिले में भी सीएमएचओ पीएमओ ने सभी को सूचित कर दिया है तथा जुर्माना वसूलना शुरू कर दिया है। लोग गुटका, तंबाकू खाकर धूम्रपान कर अस्पतालों में गंदगी फैलाते है। जिससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालात यह हो गई है कि अस्पताल की दीवारें गुटके की पीक से सनी रहती है। यही स्थिति जिला अस्पताल की भी बनी हुई है। हालांकि यहां राेजाना तीन बार सफाई होती है। समस्या से निजात दिलाने के सरकार ने गत दिनों अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि अब अस्पताल परिसर में कोई भी व्यक्ति धूम्रपान करते या गुटका, तंबाकू खाते नजर जाए तो उससे जुर्माना वसूला जाए।

जिलाअस्पताल में चस्पा कर दी सूचना

जिलाअस्पताल मेें तो तीन दिन पहले ही इसकी सूचना चस्पा कर दी गई है। उसमें लिखा है कि यहां धूम्रपान करने तंबाकू, गुटका खाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उधर सीएमएचओ आॅफिस में दो जनों पर इस व्यवस्था के तहत जुर्माना भी वसूला जा चुका है।

^ जुर्माने की व्यवस्था की सख्ती से पालना करवाई जा रही है। सीएमएचओ कार्यालय में तो गत दिनों दो जनों से जुर्माना भी वसूल किया जा चुका है। आगे भी ऐसी कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। - डॉ.जेपी मीणा, सीएमएचओ,बूंदी

^जिला अस्पताल को धूम्रपान, गुटका, तंबाकू से मुक्त करने के लिए मुख्यालय के निर्देशों की पालना की जा रही है। इसके तहत लोगों को सावधान करने के लिए अस्पताल में चेतावनी सूचना भी चस्पा कर दी गई है। जुर्माने की कार्रवाई के लिए प्रथम ग्रेड के कंपाउंडर को नियुक्त कर दिया है।- डॉ.गजानंद वर्मा, पीएमओ,जिला अस्पताल, बूंदी