बसों की नहीं मिल रही ऑनलाइन लोकेशन
एक साल पहले बस स्टैंड पर लगाया था विटनेस सिस्टम
बूंदी। चार माह से बंद पड़ा स्क्रीन टीवी।
भास्कर न्यूज| बूंदी
यात्रियोंकी सुविधा के लिए बस स्टैंड पर करीब सालभर पहले लगाया गया विटनेस सिस्टम लंबे समय से बंद पड़ा है। इसके चलते यहां आने वाले यात्रियों को यहां से गुजरने वाली करीब डेढ़ सौ रोडवेज बसों की ऑनलाइन लोकेशन नहीं मिल पा रही है। इससे यात्रियों को बसों का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। बसों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम बस स्टैंड स्थित विंडों की दीवार पर स्क्रीन टीवी लगाई गई थी। इसके माध्यम से यहां से गुजरने वाली सभी रोडवेज बसों की लोकेशन स्क्रीन टीवी पर जाती थी। कौनसी बस कहां पहुंची तथा कितने बजे बूंदी पहुंचने वाली है। इसकी जानकारियां मिलती थी, लेकिन तकनीकी खामियों के चलते यह सुविधा यात्रियों को करीब चार महीने से नहीं मिल रही है।
बारिशके दिनों में होती है ज्यादा परेशानी
यात्रियोंका कहना है कि इन दिनों बारिश से सड़कें जगह-जगह से उखड़ी हुई है। इससे बसें पहले की अपेक्षा धीमी गति से चल रही है। ऐसे में गंतव्य स्थान पर कब पहुंचेगी इसका पता नहीं रहता। अमूमन बसें आधा से एक घंटा देरी से पहुंच रही है। ऐसे में बस देरी से आने के कारण यात्रियों को बस का इंतजार करना भारी पड़ जाता है। साथ ही मंजिल तक पहुंचने में भी देरी हो जाती है। यात्रियों का कहना है कि जिला मुख्यालय पर यह सिस्टम चालू हो तो बसों की लोकेशन का पता चल जाए और परेशानी नहीं उठानी पड़े।
क्याकहते हैं यात्री
यात्रीराहुल वैष्णव, हुकुमचंद जैन ने बताया कि यह सिस्टम काम नहीं करने से अब बसों की वास्तविक स्थिति का पता नहीं लग पा रहा है। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। पहले यह सिस्टम सही था तो कौन सी बस कहां पहुंची यह पता लग जाता था।
^यहसिस्टम खराब नहीं है। इस सिस्टम को चालू रखने से बुकिंग सिस्टम धीरे चलने लगता है। यात्रियों को टिकट समय पर नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में इस सिस्टम का तार अलग कर दिया जाता है। -लल्लूराम मीणा,मुख्यप्रबंधक रोडवेज आगार, बूंदी