पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब बदहाल सड़कों की सुधरेगी दशा,मिलेगी राहत

अब बदहाल सड़कों की सुधरेगी दशा,मिलेगी राहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी बदहाल सड़कों की दशा सुधरने वाली है। बरसात का दौर लगभग थम गया है। इसी के साथ ही सार्वजनिक निर्माण विभाग ने तैयारी शुरू कर दी। बुधवार से शहर की उखड़ी सड़कों की मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा।

बरसात के दौरान शहर की सड़कें उखड़ गई थी। जगह-जगह गहरे गड्ढे होने से शहरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हो गए हैं कि बदहाल सड़कों पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी जोखिम हो गया। समस्या के समाधान के लिए शहरवासियों द्वारा लगातार की जा रही मांग सोमवार को हुए आंदोलन को देखते हुए पीडब्ल्यूडी ने बुधवार से मरम्मत का काम शुरू करवाने का निर्णय लिया।

10किलोमीटर सड़क की होगी मरम्मत

वैसेतो शहर की अधिकांश सड़कों की हालत बेहद खराब है। सबसे बुरी स्थित बाइपास तिराहे से देवपुरा तक की है। कई जगहों पर तो सड़क का नामोनिशान ही नहीं है। बरसात के दौरान सड़कों से गिट्टी बाहर निकल गई, जो वाहनों के निकलने के साथ ही चिटक कर राहगीरों को लगती है। इसी तरह मीरागेट से दलेलपुरा की ओर जाने वाली सड़क की हालत भी बुरी है। मीरा के बाग के बाहर जैतसागर नाले का पानी भर जाने से वहां गहरे गड्ढे हो गए हैं। वाहन चालकों को काफी सावधानी से निकलना पड़ रहा है। ऐसे में इस पांच किलोमीटर सड़क में भी मरम्मत का काम करवाया जाएगा।

धूलके गुबार से हो रही है परेशानी

सड़केंउखड़ने के साथ ही उठने वाली धूल से लोगों को ज्यादा परेशानी हो रही है। हालात यह हैं कि दुकानों मकानों में धूल की परत जम जाती है। बड़े वाहनों के निकलने के दौरान पीछे चलने वाले वाहन चालकों को कुछ नजर तक नहीं आता है। यदि मुंह पर स्कार्फ नहीं हो तो बारिक मिट्टी सीधी नाक आंखों में जम जाती है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। हालांकि अब सड़क की मरम्मत होने के बाद धूल, मिट्टी की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग एईएन जगदीश प्रसाद मंत्री ने बताया कि मरम्मत का काम बुधवार से शुरू होगा। देवपुरा से बाइपास तिराहा मीरागेट से दलेलपुरा तक 10 किलोमीटर सड़क की मरम्मत करवाई जाएगी।