- Hindi News
- विदेशी पर्यटकों की तादाद में आंशिक बढ़ोत्तरी, देशी में गिरावट
विदेशी पर्यटकों की तादाद में आंशिक बढ़ोत्तरी, देशी में गिरावट
पर्यटननगरी बूंदी में अगस्त में विदेशी पर्यटकों की तादाद में पिछले साल की तुलना में आंशिक बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं देशी पावणों की तादाद में गिरावट का रुख बना हुआ है। विदित रहे कि पिछले दो साल से बूंदी आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों की तादाद में कमी रही है। जनवरी से अगस्त तक विदेशी पर्यटकों की तादाद में बढ़ोत्तरी हुई। लेकिन, अभी भी वर्ष 2012 की तुलना में गिरावट है। पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष जनवरी से अगस्त 2012 तक 10 हजार 616 विदेशी 30 हजार 602 देशी पावणें बूंदी आए थे। वहीं इसी अवधि में वर्ष 2013 में यह आंकड़ा गिरकर 9 हजार 31 विदेशी 25 हजार 884 देशी रह गया था। इसी प्रकार चालू वर्ष में अगस्त तक नौ हजार 108 विदेशी 22 हजार 40 देशी पावणें बूंदी आए हैं।