प्रजापति समाज का धरना जारी
बूंदी. अखिल भारतीय प्रजापति (कुम्हार) समाज संघर्ष समिति का धरना मंगलवार को सातवें दिन भी जारी रहा। महावीर कवि ने तिलक लगाकर समाज के लोगों को धरने पर बिठाया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कुंजबिहारी बील्या ने कहा कि कुम्हार समाज की कला को विदेशों से आए पर्यटक भी निहारते हैं और इसकी प्रशंसा करते हैं। धरने को घनश्याम डाबरिया ने भी संबोधित किया।