20 हजार युवा आज देंगे पटवार परीक्षा
बूंदी|पटवार भर्तीपरीक्षा ने युवाओं की परेशानी बढ़ा दी है। महिलाओं को भी गृह जिला आवंटित नहीं किया है। नकल आदि को रोकने के नजरिये से परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से चाक-चौबंद है। परीक्षा के लिए ड्रेस कोड भी तय किया गया है। परीक्षा शनिवार दोपहर 12 से 3 बजे तक होगी। पेपर देने वाले परीक्षार्थी समय का विशेष ध्यान रखें। ठीक 12 बजे सभी केंद्रों के गेट बंद हो जाएंगे। इसके बाद किसी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। अभ्यर्थियों को सुबह साढ़े 10 बजे बुलाया गया है ताकि उनके दस्तावेज और ड्रेस कोड चैक कर सकें। एडीईओ ऋषिराज शर्मा ने बताया कि परीक्षा के लिए जिलेभर में 111 केंद्र बनाए हैं, जहां 20 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षा के सफल संचालन के लिए 21 सतर्कता दल 21 उप समन्वयक बनाए गए हैं, जो पूरे समय परीक्षा पर नजर रखेंगे।