बूंदी में सूफी संत सैयद सालारगाजी का उर्स 19 को
बूंदी|महावती टोलस्थित सूफी संत सैयद सालारगाजी का सालाना उर्स 19 फरवरी को मनाया जाएगा। दरगाह इंतजामिया कमेटी सदर आबिद हुसैन, सेकेट्री निजामुद्दीन पठान ने बताया कि उर्स की तैयारियों को लेकर सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। 19 फरवरी को दोपहर 2.30 बजे मीरागेट से चादर शरीफ का जुलूस निकाला जाएगा। पहाड़ी पर स्थित महावती टोला कागदी देवरा में मेले का आयोजन भी होगा।