एनएसयूआई कार्यकर्ता 15 मनाएंगे जन्मदिन
बूंदी| एनएसयूआईप्रदेशाध्यक्ष राकेश मीणा के जन्मदिन पर 15 फरवरी को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रदेश सचिव यासीन कुरैशी, जिला महासचिव हितेष खींची ने बताया कि सुबह गायों को हरा चारा डाला जाएगा। दोपहर में अस्पताल में फल वितरण, शाम को रेडक्राॅस में गरीबों को भोजन कराया जाएगा। इसके साथ कार्यकर्ता पदाधिकारियों द्वारा प्रदेशाध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की जाएगी। वहीं भैरुपुरा में गरीब बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की जाएगी।