हजरत चांदशाह हक्कानी का उर्स आज
बूंदी|हजरत मौलानाचांदशाह हक्कानी का 21वां उर्स शनिवार को मनाया जाएगा। हाजी उबेर्दुरजा ने बताया कि बाद नमाज जौहर सुखमहल रोड स्थित दरगाह पर कुरआन ख्वानी के बाद कागदी देवरा से चादर का जुलूस निकाला जाएगा, जो मुख्य बाजारों से होता हुआ दरगाह शरीफ पहुंचेगा। ईशा की नमाज के बाद महफिल होगी, जिसमें बाहर से आने वाले उलेमा अपने कलाम पेश करेंगे।