पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नायक की प्रस्तुतियों ने कर दिया मोहित

नायक की प्रस्तुतियों ने कर दिया मोहित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजनेस प्लस

बूंदी| रघुकुलबीएड कॉलेज में बसंत पंचमी पर स्पिक मैके, चंबल एजुकेशन सोसायटी की ओर से कत्थक कला मंचन कार्यक्रम हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार मोनिशा नायक ने कत्थक कला का मंचन किया। नृत्य की प्रस्तुतियां देकर विद्यार्थियों को कत्थक कला के बारे में जानरूक किया। मोनिशा जयपुर घराने की कत्थक कला से जुड़ी हैं तथा यूके, हॉलेंड, आस्ट्रेलिया में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने यहां विद्यार्थियों को कत्थक की बारिकियां सिंखाई तथा पाद कला, हस्त कला, मुख कला, चक्री कला, शिव नृत्य, गोवर्धन, पर्वत प्रसंग नृत्य का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर स्पिक मैके बूंदी चेप्टर को-ऑर्डिनेटर डॉ. ललित भारतीय, पीजी कॉलेज की व्याख्याता डॉ. मणि भारतीय मौजूद रही। कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र नथिया, रवि शर्मा ने कलाकार का स्वागत किया। स्पिक मैके सोसायटी के स्टेट चेप्टर हेड अशोक जैन भी इस दौरान मौजूद रहे।

बूंदी चंबल एजुकेशन सोसायटी बूंदी में कथक कला का प्रदर्शन किया गया।

खबरें और भी हैं...