पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व विधायक करसोल्या सहित 4 के खिलाफ मुकदमा

पूर्व विधायक करसोल्या सहित 4 के खिलाफ मुकदमा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नैनवां| पूर्वविधायक प्रभुलाल करसोल्या के खिलाफ एसीबी में मामला दर्ज हुआ है। उन पर ग्राम पंचायत करवर के सरपंच पद पर रहते हुए अपनी बेटी कैलाश बाई को सरकारी भूमि पर कब्जा रिश्तेदार पदम कुमार नागर को निर्माण सामग्री सप्लाई करने की अनुमति देने का आरोप है।

तत्कालीन उप प्रधान यशपाल मीना की शिकायत पर बूंदी एसीबी ने जांच करके प्रभुलाल समेत 4 जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। करसोल्या ने कैलाश बाई को पीडब्ल्यूडी की खसरा नंबर 494 रकबा 7 बीघा 18 बिस्वा गैर मुमकिन सड़क पर कब्जा करवाया। कैलाश बाई ने अवैध रूप से 19 दुकानें बनाईं। बिना टेंडर के पदम कुमार ने फर्म लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कम्पनी के माध्यम से मेटेरियल सप्लाई किया। तत्कालीन सचिव रमेशचंद जैन की मिलीभगत की भी पुष्टि हुई।

खबरें और भी हैं...