पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांसद आज सुनेंगे समस्याएं, करेंगे लोकार्पण

सांसद आज सुनेंगे समस्याएं, करेंगे लोकार्पण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करवर| कोटा-बूंदीसांसद ओम बिरला शनिवार को करवर क्षेत्र के गांवों का दौरा कर अभाव अभियोग सुनेंगे। साथ ही आधा दर्जन गांवों में लोकार्पण करेंगे। करवर भाजपा मंडल महामंत्री मुकेश जिंदल ने बताया कि बिरला सुबह 11 बजे आंतरदा पंचायत के केदारा की झोंपडिय़ां से शुरुआत करेंगे। इसके बाद खजूरी पंचायत के पीपरवाला में चारदीवारी, बावडी में आंगनबाड़ी केंद्र पेयजल टंकी का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद नाहरगंज होते हुए बालापुरा पहुंचेंगे, जहां सहकारी गोदाम का लोकार्पण करते हुए जरखोदा में किसान सेवा केंद्र का शिलान्यास मेले के समापन समारोह में भाग लेंगे। इस दौरान देई मंडी अध्यक्ष हेमराज नागर, पूर्व विधायक प्रभुलाल करसोल्या, कृषि मंडी निदेशक शक्तिसिंह आशावत, जिपस मायावती नागर, पंसस हेमलता जैन, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, युवा मोर्चा महामंत्री जितेंद्र शर्मा, आशीष जैन समेत कई नेता साथ रहेंगे।

खबरें और भी हैं...