शेष रहे कामों को योजना बनाकर पूरा करें
जिलास्तरीय बीस सूत्री कार्यक्रम की द्वितीय स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर नरेशकुमार ठकराल की अध्यक्षता में हुई।
इसमें कलेक्टर ने कहा कि बीस सूत्री कार्यक्रम के तहत शेष रहे लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए संबंधित विभाग कार्य योजना बनाकर कार्य करें, ताकि उन्हें सफलतापूर्वक अर्जित किया जा सके। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग को आवंटित लक्ष्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि ग्रामीण गौरव पथ के तहत निर्मित सीसी सड़क में मरम्मत की संभावना नहीं रहती। इसलिए यह कार्य गुणवत्तापूर्ण हों, इसकी सुनिश्चितता हो। अनुसूचित जाति के परिवारों को विद्युत कनेक्शन जारी करने के लिए 18 से 55 वर्ष की आयु निर्धारित है। कलेक्टर ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिए कि जनता जल योजना के 11 कार्यों को बीस सूत्री कार्यक्रम के लक्ष्यों में शामिल करवाया जाए। बैठक में एडीएम (प्रशासन) रामजीवन मीणा, सीएमएचओ डॉ. सुरेश जैन, जिला रसद अधिकारी ओमप्रकाश पांडे, महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक शोभा पाठक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
10सूत्रोंं में ‘ए’ श्रेणी
मुख्यआयोजना अधिकारी श्यामसुंदर व्यास ने बताया कि बीस सूत्री कार्यक्रम की जनवरी माह की समीक्षा में जिले को 10 सूत्रों में ‘ए’ तथा दो सूत्रों में क्रमश ‘बी’ ‘डी’श्रेणी प्राप्त हुई है।
बूंदी। बीस सूत्री कार्यक्रम की बैठक लेते कलेक्टर।