पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्डन के साथ गाली गलौच का मामला थाने पहुंचा

वार्डन के साथ गाली-गलौच का मामला थाने पहुंचा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंडौली| पेचकी बावड़ी के मांडा छात्रावास में रविवार रात को अज्ञात लोगों ने छात्रावास में वार्डन के साथ गाली-गलौच करने का मामला सामने आया है। वार्डन मुरारीलाल सुमन ने इस मामले में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जानकारी के अनुसार रविवार रात को कुछ लोग छात्रावास में आए और गाली-गलौचकर जान से मारने की धमकी देने लगे। जिस पर वार्डन ने सोमवार को बूंदी पहुंचकर मामले की जानकारी जिला परिषद सीईओ अमरीश व्यास को दी। उसके बाद हिंडौली थाने में भी मामले की रिपोर्ट दी है।

तहसीलदारने किया छात्रावास का निरीक्षण :तहसीलदार सत्यनारायणसिंह ने सोमवार को पेच की बावड़ी छात्रावास का निरीक्षण किया। सिंह ने बताया कि छात्रावास के बच्चों ने दो-तीन शिकायते दी थी। जिनकी जांच करने के लिए निरीक्षण किया था, लेकिन वार्डन छात्रावास में नहीं मिल पाया। बच्चों से बात करने पर बताया कि अभी तक फीस का वितरण नहीं किया है। सभी शिकायतों की जांच की जाएगी।