पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शक में पत्नी की हत्या, पति फरार

शक में पत्नी की हत्या, पति फरार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीहर पक्ष के लोगों के आने के बाद आज होगा शव का पोस्टमार्टम, नमाना थाने का है मामला

बूंदी/नमाना|थानाक्षेत्र केगरनारा गांव में मंगलवार सुबह चरित्र पर शक के कारण पति ने लकड़ियों के वार से प|ी की हत्या कर दी। सच छिपाने के लिए प|ी को ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालकर जिला अस्पताल ले अाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

एसपी तेजराजसिंह ने बताया कि गरनारा गांव में खेत पर ही सुरेंद्रसिंह मकान बनाकर रहता था। उसका आए-दिन प|ी परमजीत (23) से झगड़ा होता रहता था। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे दोनों में झगड़ा हुआ। इस दौरान सुरेंद्र ने प|ी पर लकड़ी से वार कर घायल कर दिया। बाद में स्वयं को हत्या के केस से बचाने के लिए परमजीत को ट्रैक्टर-ट्रॉली में डालकर जिला अस्पताल ले आया। यहां परमजीत को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पता लगने पर नमाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सुरेंद्र के परिजनों अन्य रिश्तेदारों से पूछताछ की। पुलिस के अनुसार इसमें सामने आया कि सुरेंद्रसिंह प|ी पर शक करता था। संभवतया इसके के चलते झगड़े के दौरान भावावेश में आकर हत्या कर दी। वारदात के बाद सुरेंद्र फरार है। नमाना थानाप्रभारी मदनलाल खटीक ने बताया कि मामले में मृतका का जीजा नमाना निवासी गुरुमीत सिंह ने आरोपी सुरेंद्रसिंह के खिलाफ परमजीत की हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने सुरेंद्रसिंह के हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आजसुबह पहुंचेंगे पीहर पक्ष के लोग

पुलिसके अनुसार इस घटनाक्रम की सूचना मृतका के पीहर पक्ष को दे दी है। मृतका के पिता ने पुलिस को अवगत कराया है कि परमजीत का पोस्टमार्टम उनके आने तक नहीं किया जाए। मृतका के पीहर पक्ष के लोग पंजाब से रवाना हो गए हैं। वे बुधवार सुबह तक यहां पहुंचेंगे। उसके बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।