पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खाद्य सुरक्षा लाभान्वितों की सूची का होगा सत्यापन

खाद्य सुरक्षा लाभान्वितों की सूची का होगा सत्यापन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूंदी| खाद्यसुरक्षा लाभान्वितों की सूची में सामने रही गड़बड़ी को रोकने के लिए सरकार इन सूचियों का दुबारा सत्यापन करवाएगी। सरकार का मानना है कि पूर्व की सरकार में जल्दबाजी में कई नाम अपात्र लोगों के इस सूची में जुड़ गए हैं। इस योजना का लाभ पात्र लोगों को मिले, इसके लिए इस सूची का नए सिरे से सत्यापन करवाया जाएगा। कार्यवाहक जिला रसद अधिकारी इरफान कुरैशी ने बताया कि पटवारी ग्रामसेवक की कमेटी बनाई जाएगी। ये उचित मूल्य की दुकानों पर बैठकर इन सूचियों का सत्यापन करेंगे। शहरी क्षेत्र के लिए उचित मूल्य की दुकान स्तर की समित का गठन किया जाएगा। 25 फरवरी से 3 मार्च के बीच डीएसओ की ओर से उचित मूल्य की दुकानों के आवश्यक दुकानों के रिकॉर्ड लिए जाएंगे।